मंझनपुर: आयुष की ऑलराउंड चमक से स्टेडियम ब्वायज बी बने जिला चैम्पियन, कौशाम्बी स्टेडियम में विद्या भारतीय को 10 रन से दी शिकस्त
कौशाम्बी जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को समय करीब 11:30 बजे कौशाम्बी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। खिताबी भिड़ंत में स्टेडियम ब्वायज बी ने विद्या भारतीय पब्लिक स्कूल को 10 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।