मंझनपुर: उपमहानिरीक्षक कारागार ने कौशाम्बी जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं और बैरकों की सघन तलाशी ली
प्रयागराज परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कारागार ने कौशाम्बी जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता का जायजा लिया। साथ ही बैरकों की सघन तलाशी कराई गई, जिससे किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु या प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर में न रह सके।