गांगड़तलाई: मसीह सेवा समिति का आरोप- बदनाम करने के लिए झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया, एफआईआर रद्द करने की मांग गांगड़तलाई तहसीलदार को ज्ञापन
यूथ फेस्टिवल के नाम पर कथित धर्मांतरण के मामले में मसीह सेवा समिति बांसवाड़ा ने गांगड़तलाई तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने प्रकरण को निराधार बताते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग की।