बलरामपुर: कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस
दो निरीक्षकों समेत 46 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, 24 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से कोतवाली व थानों में भेजा गया।
बलरामपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने दो निरीक्षकों समेत 46 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है।
तबादला सूची के अनुसार दो निरीक्षकों और 22 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। वहीं 24 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से निकालकर विभिन्न कोतवाली एवं थानों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी के इस बड़े फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बलरामपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल 🚨
कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने चलाई तबादला एक्सप्रेस। दो निरीक्षकों समेत 46 उपनिरीक्षकों की नई तैनाती, जबकि 24 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों और कोतवाली में भेजा गया। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद जनपद की पुलिसिंग में क्या बदलाव देखने को मिलता है।
#Balrampur #BalrampurPolice #बलरामपुर #पुलिस #तबादला #TransferExpress #SPBalrampur #MartandPrakashSingh #LawAndOrder #कानूनव्यवस्था #PoliceTransfer #UPPolice #UttarPradeshPolice