#Balrampur ! 'श्री अन्न' पुनरोद्धार कार्यक्रम: शिक्षकों को दिया गया मोटे अनाज का प्रशिक्षण...
#गैड़ास_बुजुर्ग (#बलरामपुर):
उत्तर प्रदेश सरकार की 'श्री अन्न (मोटा अनाज) पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-2027' योजना के तहत विकास खंड स्थित बीआरसी गैड़ास बुजुर्ग पर अध्यापकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) पंकज कुमार शुक्ल और राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी रम्बिकेश्वर मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने रोजमर्रा के खाने में श्री अन्न को शामिल करने और इसके फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा और कोदो जैसे पारंपरिक मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अधिकारियों ने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों और समाज में इनके उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाएं।
इस मौके पर एआरपी राम गोपाल शुक्ल, मनीष पांडे, उत्कर्ष मोहन श्रीवास्तव और शिक्षक मोहम्मद फिरोज, विकास मिश्रा, बैजनाथ तिवारी, सईद अहमद, दिलीप कनौजिया समेत कई अध्यापक मौजूद रहे। सभी ने श्री अन्न की उपयोगिता को समझा और इसे लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।