पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज के भाव में जोरदार तेजी, अगस्त में ₹3850 तक पहुंचा, किसानों को मिली खुशी
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज के भाव में तेजी रही। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 3700 से 3850 रुपए प्रति क्विंटल बिका। जुलाई में भाव 2000 से 2200 रुपए थे। अगस्त में करीब 1500 रुपए की बढ़ोतरी हुई। मंडी प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी दी मंडी में प्याज की 18 हजार कट्टे आवक रही। लहसुन की आवक 1900 कट्टे रही। शनिवार-रविवार मंडी बंद रहेगी।