दादरी: सेक्टर-57 की रेड लाइट से पुलिस ने सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया, नगदी व अन्य सामान बरामद
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹20200 नगद, एक अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से सूरज व साहिल के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है