दादरी: नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में भटकता हुआ मिला युवक, 20 वर्ष पूर्व हुआ था अपहरण
नोएडा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक भटकता हुआ मिला है। वहीं युवक का कहना है कि 20 वर्ष पूर्व कुछ लोगों द्वारा उसका अपहरण कर उसे राजस्थान ले जाया गया था पुलिस द्वारा युवक के बारे में आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाई जा रही है। युवक ने बताया है कि वह नोएडा का रहने वाला है लेकिन अब वह अपने गांव का पता भूल गया है।