दादरी: गढ़ी गोल चक्कर के समीप देर रात नशे में तेज रफ्तार कार चालक ने खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक घायल
नोएडा में स्थित गढ़ी गोल चक्कर के समीप देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में कार चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चालक के नशे में होने के कारण हादसा हुआ।