दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर देर रात जनपद के मॉलों व बाजारों में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर देर रात जनपद के विभिन्न मॉलों व बाजारों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मॉलों व बाजारों के आसपास के क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्ध वाहनों की सघनता से जांच पड़ताल की गई है।