दादरी: सेक्टर-54 में घर के बाहर खड़ी महिला पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती
नोएडा के सेक्टर-54 में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब घर के बाहर खड़ी 34 वर्षीय महिला पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। महिला को परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों पर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है।