कुंडा: करेटी रोड में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अनुराग मौर्य को कुंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कुंडा पुलिस ने करेटी रोड से बुधवार दोपहर 2 बजे अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त अनुराग मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा-करेंटी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली ह