कुरारा क्षेत्र में 🐄 25 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बचाया
कुरारा। क्षेत्र के रिठारी गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गेस्ट हाउस के पीछे स्थित करीब 25 फीट गहरे कुएं में एक गाय गिर गई। गाय को कुएं में गिरा देखकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान बालेन्द्र श्रीवास को सूचना दी। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।
गाय के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
📍 स्थान: रिठारी गांव, थाना कुरारा, हमीरपुर
#Hamirpur #Kurara #Rithari #HamirpurNews #KuraraNews CowRescue FireBrigade RescueOperation UPPolice BreakingNews HamirpurTimesNews UPNews