रेलवे पटरी किनारे नाले में मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी,
महाराजपुर थाना पुलिस महिला की पहचान में जुटी, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त,
रेलवे पटरी के किनारे स्थित नाले में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलने पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
पोरसा लाइव | डिजिटल 24×7