मुरैना में दावत खाने आए युवक की गोली मारकर हत्या, 12 आरोपियों पर मामला दर्ज; परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
मुरैना। शहर के हरि विलास पैलेस में आयोजित दावत में खाना खाने पहुंचे कृष्णा गुर्जर निवासी होलापुरा की तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को जब मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस लाया गया, तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बाद में बंकू कंसाना और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करने �