मुरैना में दावत खाने आए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली सनसनी,
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के हरि विलास पैलेस में आयोजित एक दावत में खाना खाने पहुंचे युवक की तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान कृष्णा गुर्जर निवासी होलापुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दावत में शामिल होने के लिए हरि विलास पैलेस पहुंचा था, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई।
इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सरेआम हुई इस हत्या ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल वारदात के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।