जौरा में बच्चों की बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और गोलियां; महिला की गर्दन में लगी गोली
मुरैना। जिले के जौरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित दुर्गापुरी कॉलोनी में बच्चों की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई।
इस दौरान सलमा पत्नी उस्मान खान (35) की गर्दन में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है।
घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से इकराम अली, उस्मान, शमशाद, मुन्ना खान, सुमन खान, साहिल, इरफान और शमशाद अली घायल बताए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से दीपक, विष्णु, विजय और सतीश घायल हुए हैं।