आनंदपुरी: आनन्दपुरी में इंद्रदेव को रिझाने के लिए नवचंडी हवन, अच्छी बारिश की कामना
आनंदपुरी क्षेत्र में अच्छी एवं पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय नवचंडी हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इंद्रदेव को रिझाने के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।