#शिवहर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन, चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता, पोषण जागरूकता, युवा पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, विशेष शिविर और मानव श्रृंखला समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।