बांदा। शहर के कालूकुआं इलाके में तिंदवारी रोड स्थित हीरो बाइक शोरूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शोरूम के ग्राउंड फ्लोर से पहले धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। शोरूम मालिक ने ऊपर के फ्लोर में रखी सैकड़ों बाइकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया, जिससे बड़ा नुकसान टलने की संभावना है।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है और पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
.
.
.
.
#Banda #BandaNews #HeroShowroom #BikeShowroom #Fire