मुजफ्फरनगर। मंगलवार के दिन भोपा रोड पर भूख से व्याकुल बंदरों के लिए बालाजी चैरिटेबल सोसायटी की ओर से केले का भंडारा कराया गया। पशु प्रेमी एवं सोसायटी के संचालक सनी चोपड़ा ने अपनी सहयोगी टीम के साथ बंदरों को केले खिलाए और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की।
सनी चोपड़ा लंबे समय से घायल और बेसहारा पशु-पक्षियों की सेवा में जुटे हैं। सड़क दुर्घटना या किसी अन्य कारण से घायल होने वाले पशु-पक्षियों को बालाजी चैरिटेबल सोसायटी की रेस्क्यू टीम मौके से अपने शेल्टर में लेकर आती है, जहां उनका निःशुल्क इलाज और भोजन कराया जाता है।
सोसायटी के शेल्टर में मौजूद पशु-पक्षियों के भोजन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाती है। इसके अलावा टीम समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर भूखे-प्यासे पशु-पक्षियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करती है।
मुजफ्फरनगर में सनी चोपड़ा और उनकी सहयोगी टीम घायल पशु-पक्षियों के लिए मददगार बनकर सामने आई है। टीम द्वारा पूरी तत्परता के साथ घायल जीवों को रेस्क्यू कर उनकी देखभाल की जा रही है।
सनी चोपड़ा का कहना है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी कोई पशु या पक्षी घायल अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल बालाजी चैरिटेबल सोसायटी की टीम से संपर्क करें। टीम मौके पर पहुंचकर घायल पशु-पक्षी को रेस्क्यू करेगी और उसका निःशुल्क इलाज कराया जाएगा।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #AnimalLover #SunnyChopra #BalajiCharitableSociety #AnimalRescue #AnimalCare #MonkeyFeeding #BananaBhandara #PashuSeva #JeevSeva #AnimalWelfare #MuzaffarnagarNews #NHPBharat #NHPBharatNews