यूपी के गोंडा में ‘राष्ट्रीय छात्र पंचायत’ के प्रस्तावित ‘शिक्षा बचाओ जनांदोलन’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संगठन की ओर से 8 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी। छात्रों का दावा है कि उन्होंने 25 अगस्त से जिला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली।
आज गांधी पार्क में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की बात कही।
इसके बाद छात्र गांधी पार्क में ही बैठ गए। छात्रों की मांग है कि प्रशासन उन्हें कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे। फिलहाल मौके पर छात्रों और पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।
मामले में प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने की वजह और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
.
.
.
.
#Gonda #GondaNews #UPNews #UttarPradesh #NationalStudentPanchayat #ShikshaBachaoJanaandolan #EducationProtest #StudentProtest #GandhiPark #GondaPolice #StudentNews #UPPolitics #BreakingNews