सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।
बताया जा रहा है कि हुदा जरीवाला मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। अंदर जाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन पर सवाल उठाती नजर आईं। उन्होंने कथित तौर पर मस्जिद गिराए जाने को गलत बताते हुए इसके विरोध की बात कही थी।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#Saharanpur #HudaZariwala #YogiAdityanath #SaharanpurNews #UPNews #UttarPradesh #PoliceAction #ViralVideo #MasjidDemolition #SocialMedia #BreakingNews #NHPBharat #NHPBharatNews
Fatehabad, Agra | Sep 9, 2026