टीकमगढ़: गोर गांव में 11000 वोल्टेज की लाइन से करंट लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के गोर गांव एक युवक को 11000 वोल्टेज की लाइन से एक युवक को करंट लग गया। युवक का नाम वीरन अहिरवार निवासी गोर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि गांव में एक मकान निर्माण का कार्य चल रहा था और युवक वहां मजदूरी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय मकान के ऊपर से निकली हुई 11000 वोल्टेज की लाइन से अचानक उसको करंट लग गया।