टीकमगढ़: टीकमगढ़ की इलाही शाह बाबा दरगाह पर उर्स की तैयारी, अंकित जैन पिंटू बने नए अध्यक्ष
टीकमगढ़ की दरगाह शरीफ हजरत इलाही शाह बाबा मऊचुंगी पर उर्स मुबारक का आयोजन 4 से 7 अप्रैल तक होगा। इस वर्ष उर्फ कमेटी में बड़ा बदलाव किया गया है। कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अंकित जैन पिंटू को चुना गया है। कमेटी में मुख्य संरक्षक के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और महेंद्र जैन बड़ागांव को नियुक्त किया गया है।