टीकमगढ़: बड़ागांव खुर्द में बेटे ने पिता पर किया हमला, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव खुर्द में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम मनोहर सिंह परिहार निवासी बड़ागांव खुर्द बताया गया है। घायल ने बताया कि वह अपने घर पर था, इसी दौरान उसका बड़ा बेटा देवेंद्र शराब के नशे आया और उसने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।