टीकमगढ़: दुर्गानगर गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के दुर्गानगर गांव के पास गुरुवार को दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायल के नाम राममिलन और राजकुमार बताए गए हैं जो मतोल गांव के निवासी हैं। बताया गया कि दोनों लोग बाइक से टीकमगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहे थे, रास्ते में दुर्गा नगर गांव के पास बाइक की टक्कर से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।