अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर, दो घायल
जारी थाना क्षेत्र में जारी पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की शाम सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसे में जारी निवासी जॉर्ज मिंज और चैनपुर निवासी सौरभ तिर्की घायल बताए जा रहे हैं। पेट्रोल पंप के पास एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।