सागर शराब कांड के बीच छतरपुर में शराब पीने से बिगड़ी युवक की तबीयत
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है इसी बीच छतरपुर जिले से भी शराब से जुड़ा एक मामला सामने आया है... जहां देसी शराब पीने के बाद एक 42 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई और जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल मे लाया गया हालांकि समय रहते इलाज मिलने से डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली मामला छतरपुर जिला अस्पताल का है जहां 42 वर्षीय धर्म सिंह को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था अत्यधिक देसी शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी जिसे बेहोशी कि हालत मे जिला अस्पताल लाया गया था , जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया इलाज के बाद धर्म सिंह को होश में लाया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके ब्लड सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है वहीं डॉक्टर को जांच रिपोर्ट का इंतजार है जिसे जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड मे भर्ती कराया गया है वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को समय रहते अस्पताल लाया गया, जिसके चलते उसका इलाज संभव हो सका अगर इलाज मिलने में देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी...
फिलहाल धर्म सिंह खतरे से बाहर है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं...