छतरपुर खजुराहो के वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो के मंदिरों में सुरक्षा की चूक का एक मामला सामने आया है जिसके तहत खजुराहो के हजार वर्ष पुराने मतंगेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है,7 सितंबर की रात मतंगेश्वर महादेव मंदिर में एक चोर ने खजुराहो की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मतंगेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,गौरतलब है कि मंदिरो की सुरक्षा asi के हाथों में है,जिसके बाद मंदिरो पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था है उसके वावजूद भी वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि वह किस तरह निश्चिंत होकर बगैर किसी भय के दान पेटी से पैसा निकाल कर एक बोरी में भर रहा है, देखने में यह चोर नाबालिक नजर आता है लेकिन जिन सुरक्षा कर्मियों ने इस चोर का वीडियो बनाया है उन्होंने इसे पकड़ने की कोशिश भी नहीं की है खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर भक्त सेवा समिति के द्वारा और स्थानीय लोगों ने खजुराहो में पदस्थ अधिकारी शिवकांत से मांग की है की खजुराहो के मंदिरों की खासतौर से क्षेत्र वासियों की आस्था और विश्वास का केंद्र मतंगेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाए, मंदिर में बंद सीसीटीवी कैमरा को चालू कराया जाए तथा लाइट और सफाई की समुचित व्यवस्था प्रतिदिन हो अगर यह मांगे उनकी पूरी नहीं हुई तो 7 दिनों के बाद कड़ा कदम उठाने के लिए बेबस होंगे जिसकी जिम्मेदारी आर्कलॉजिकल डिपार्टमेंट की होगी ।