नाव से नदी पार कर ट्रैक्टर से कैंप पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से ग्राम खारियानी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर लाभ दिलाने की कार्यवाही की।ग्रामीणों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कठिन रास्ता भी तय किया।इस दौरान sdm बिजावर ऋषिकेश ठाकरे विभागीय अधिकारियों के साथ नाव से नदी पार कर तथा इसके बाद ट्रैक्टर से ग्राम खारियानी पहुंचे।एसडीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश दिए।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर @topfans CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur