बमीठा में मेडिकल स्टोर के अंदर दवा व्यापारी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
छतरपुर बमीठा थाना क्षेत्र में थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3-4 युवक मेडिकल स्टोर के अंदर पहुंचे और दवा व्यापारी के साथ लाठी-डंडों व हाथों से जमकर मारपीट की ,मेडिकल स्टोर में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो में कुछ युवक मुंह ढककर मेडिकल स्टोर के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक-दो युवक हाथों में डंडा लेकर दौड़ते हुए आते और कुर्सी फेंकते नजर आ रहे हैं।CCTV में यह भी दिखाई दे रहा है कि मारपीट से बचने के लिए दवा व्यापारी मेडिकल स्टोर से बाहर भागता है, लेकिन उसके पीछे आरोपी युवक भी बाहर निकल आते हैं और सड़क पर दोबारा उसके साथ मारपीट करते हैं।मारपीट में दवा व्यापारी के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। मामले की शिकायत बमीठा थाने में दर्ज कराई गई है। घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।