करछना: महोरी हिनौता काली चबूतरा के पास बाइकों की आमने-सामने भिंड़ंत में एक की मौत, साथी घायल, दूसरा बाइक चालक फरार
करछना थाना क्षेत्र के हिनौता महोरी काली चबूतरा के पास शनिवार रात बाइको में आमने-सामने भिड़ंत होने से रीवा महोरी निवासी सिद्धार्थ पटेल की मौत हो गई जबकि साथ में बाइक पर बैठा मिथिलेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी चिल्ली करमा घायल होगया। वही दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी हुई है।