करछना: धनुहा में अज्ञात कारणों से महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मामा भांजा धनुहा में शनिवार सुबह 8 बजे के करीब दूध का पैसा लेने आई चक देवानंद निवासी लीला देवी पत्नी विजय भारतीया की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। घटना की जानकारी घरवालों के साथ पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे। जहां देखा गया महिला के सिर पर गंभीर चोटे। इसके बाद आक्रोशित परिजन ने महिला का हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है।