करछना: कचरी गांव में धूमधाम से मनाई गई होली, पूरे रंग और उमंग के साथ जमकर उड़े रंग गुलाल
करछना क्षेत्र की कचरी गांव सहित यमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह होते ही बच्चों के द्वारा एक दूसरे पर रंग डालने का दौर शुरू कर दिया गया। जैसे ही दिन चढ़ा होलियारों की टोली निकल पड़ी। हर तरफ ढोल नगाड़ा और डीजे की धुन सुनाई देने लगा। लोगों के द्वारा जमकर रंग और गुलाल उड़ा कर होली खेली गई।