करछना: करछना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई जुम्मे की नमाज
करछना तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जुम्मे की नमाज तथा होली पर्व एक साथ होने से पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करछना थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ विभिन्न मस्जिदों पर गस्त करते हुए नजर आए। दोपहर 1:30 बजे करीब जुम्मे की नमाज सकुशल संपन्न हो गया।