पुपरी: भिट्ठा, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने 300 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसबी के जवान भिट्ठा के भारत - नेपाल बार्डर के निकट 300 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान जब्त शराब, बाइक व गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को 4 बजे दिन में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया है।