हथुआ: मीरगंज में मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क
मीरगंज में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।