हथुआ स्थित Royal Reader Academy में विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।