हथुआ अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह-शाम बाजार में छात्रों व अभिभावकों की भीड़ बढ़ गई है, परीक्षा केंद्रों के पास अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। रमजान के कारण इफ्तार खरीदारी से रौनक और बढ़ी है। बढ़ती मांग से टमाटर, बैंगन, हरी मिर्च व धनिया समेत कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ी है।