सारठ: पूर्व MLA रणधीर सिंह ने पुराना बाजार निवासी किशोर की मौत पर परिजनों को ढाढस बंधाया, आर्थिक सहयोग भी किया
Sarath, Deoghar | Sep 11, 2026 पूर्व MLA रणधीर सिंह ने शुक्रवार रात 9 बजे पुराना बाजार निवासी 17 वर्षीय बीपो मांझी की असामयिक मौत पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। बताया कि मृतक मिर्गी बीमारी से ग्रसित था और समुचित इलाज के बावजूद भी नहीं बचाया जा सका। वहीं पूर्व MLA ने घटना पर संवेदना जताते मृतक की मां को आर्थिक सहयोग करके आगे भी परिवार के हर सुख दुख में खड़े रहने का भरोसा दिया है।