➡️ शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में संपन्न हुआ पंचम दीक्षांत समारोह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित
*सागर, 21 नवंबर 2026*
शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में पंचम दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ से आयोजित दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, आईएमसी चेयरमैन श्री अरविंद भाईजी एवं पार्षद श्री देवेन्द्र अहिरवार उपस्थित रहे।
प्राचार्य श्री अमरनाथ साकेत ने कहा कि आईटीआई युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाता है।
आईटीआई सागर के फिटर ट्रेड के ट्रेनी हेमंत पटेल ने 37वीं सीआईआई वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2026, मुंबई में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।
#jansamparkMP #sagar