करछना: जारी बाजार में नो एंट्री के बाद भी मार्ग पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, जिम्मेदार बेखबर
कौंधियारा थाना के जारी बाजार में दीपावली पर्व के मौके पर नियमों की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही है। जहां एक तरफ पूरा देश दिवाली पर्व मनाने के लिए अपने परिवार के बीच पहुंच रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ माफियाओं के द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज सोमवार को नो एंट्री के बाद भी दीपावली पर्व के मौके पर बड़े वाहन चालक ओवरलोड गिट्टी लादकर परिवहन कर रहे।