उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने युवाओं को दी प्राथमिकता
Uniara, Tonk | Sep 2, 2026 उनियारा नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें देखने वाली बात यह है की दोनों ही राजनीतिक दलों ने युवाओं को टिकट देने में तरजीह दी है।