⚖️ राष्ट्रीय लोक अदालत में 937 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन
आज जहानाबाद न्याय मंडल में वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत में 8 न्याय पीठों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया गया।
✅ कुल निष्पादित मामले — 937
🔹 न्यायालय से संबंधित मामले — 365
🔹 वैवाहिक मामले — 02
🔹 बैंक से संबंधित मामले — 568
🔹 बीएसएनएल से संबंधित मामले — 02
💰 न्यायालय से संबंधित मामलों में ₹1,06,86,416 की राशि का निपटारा किया गया।
🏦 बैंक मामलों में ₹2,71,06,459 की समझौता राशि निर्धारित हुई, जिसमें ₹1,91,04,788 की राशि प्राप्त हुई।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के साथ ही समय एवं धन की बचत तथा आपसी सहमति से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा दिया गया।
#राष्ट्रीय_लोक_अदालत#सुलभ_न्याय
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद