घोसी: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घोसी पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में दर्ज किया मुकदमा
घोसी कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालजनों पर दहेज में दो लाख रुपये नगद व एक कार की मांग करने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात 9बजेपति समेत सात ससुराजनो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।