घोसी: घोसी में अनियंत्रित कार ट्रक से टकराकर सड़क किनारे ठेले में भिड़ी, 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
घोसी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर अनियंत्रित कार ट्रक में टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे ठेले में जा भिड़ी। जिससे कार में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हों गये व कार के परख्च्चे उड़ गए। पूरा मामला बुधवार की देर रात दस बजे की है। जब दोहरीघाट की तरफ से कार आ रही थी तभी ट्रक में टक्कर मार दिया।