घोसी: अमिला में दुर्गा पांडाल के लिए बने गेट के विवाद को लेकर प्रशासन और आयोजक मंडल आए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा
अमिला पूर्वी चौक पर स्थापित श्री दुर्गा पांडाल के आगे बने गेट के विवाद को लेकर गुरुवार की देर रात तकरीबन नौ बजे आयोजक मंडल व प्रशासन आमने सामने हो गया। जिसे लेकर काफी नोक झोंक के बाद देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही । आयोजक मंडल पुलिस प्रशासन पर जबरिया का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।प्रशासन के इस कार्यवाही को लेकर नगरवासियों सहित आयोजन मंडल में आक्रोश है।