घोसी: बलिया मोड़ पर गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय बालक/बालिका पैदल चाल रेस प्रतियोगिता हुई संपन्न
महात्मा गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर उ0प्र0 खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे के करीब जिला स्तरीय बालक/बालिका पैदल चाल रेस प्रतियोगिता क्रमशः 05 किमी तथा 2.5 किमी का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शिव जी राय अध्यक्ष मेडिकल वेलफेयर एसो0 रहें।