घोसी: घोसी पुलिस ने 30 शीशी बंटी बबली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया चालान
घोसी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह दस बजे कोतवाली क्षेत्र के पूनापार पुलिया के पास से एक व्यक्ति को 30 शीशी बंटी बबली एवं लाइम देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पूनापार गांव निवासी 33 वर्षीय विजय यादव पुत्र विकायल यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।